प्रधानमंत्री मोदी ने गुवाहाटी से न्यू जलपाईगुड़ी ने बीच वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के माध्यम से गुवाहाटी से न्यू जलपाईगुड़ी ने बीच वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आज असम सहित पूरे नॉर्थ ईस्ट के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है। नॉर्थ ईस्ट की कनेक्टिविटी से जुड़े तीन काम हो रहे हैं। नॉर्थ ईस्ट को पहली मेड इन इंडिया वंदे भारत मिल रही है। दूसरा ये पश्चिम बंगाल को जोड़ने वाली तीसरी वंदे भारत है और असम और मेघालय के लगभग 425 किमी ट्रैक पर विद्युतीकरण का काम पूरा हो गया है।

अत्याधुनिक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, क्षेत्र के लोगों को तेज गति के साथ आराम से यात्रा करने की सुविधा प्रदान करेगी। इससे प्रदेश में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। गुवाहाटी को न्यू जलपाईगुड़ी से जोड़ने वाली यह ट्रेन, इन दो स्थानों को जोड़ने वाली वर्तमान सबसे तेज़ ट्रेन की तुलना में, यात्रा-अवधि में लगभग एक घंटे की बचत करेगी। वंदे भारत 5 घंटे 30 मिनट में इस यात्रा को पूरा करेगी, जबकि वर्तमान सबसे तेज ट्रेन इसी यात्रा को पूरा करने में 6 घंटे 30 मिनट का समय लेती है।

Related posts

Leave a Comment