75वें संयुक्‍त राष्‍ट्र शांति सैनिक दिवस: सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने राष्‍ट्रीय समर स्‍मारक पर माल्‍यार्पण किया

सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने आज नई दिल्‍ली में 75वें संयुक्‍त राष्‍ट्र शांति सैनिक दिवस के अवसर पर राष्‍ट्रीय समर स्‍मारक पर माल्‍यार्पण किया। संयुक्‍त राष्‍ट्र और विदेश मंत्रालय के प्रतिनिधियों ने भी समर स्‍मारक पर फूल-माला चढाई। इस वर्ष के शांति सैनिक दिवस का विषय है -“Peace begins with me” यानि शांति की शुरूआत मुझ से होती है। सेना प्रमुख ने संयुक्‍त राष्‍ट्र शांति सैनिक दिवस पर शांति स्‍थापित करने का कार्य करते हुए संघर्ष वाले क्षेत्रों में शहीद हुए भारतीय सैनिकों को सम्‍मानित किया। कांगो से लाइबेरिया और दक्षिण सूडान तक भारत ने 51 से अधिक संयुक्‍त राष्‍ट्र शांति सैनिक मिशनों में तीन लाख से अधिक सैनिकों को शांति सैनिक के रूप में तैनात किया है।

Related posts

Leave a Comment