उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने कहा है कि आने वाले वर्षों में राज्य के प्रत्येक कमिश्‍नरी क्षेत्र में एक हवाई अड्डा होगा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने कहा है कि आने वाले वर्षों में राज्य के प्रत्येक कमिश्‍नरी क्षेत्र में एक हवाई अड्डा होगा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि आने वाले वर्षों में राज्य के प्रत्येक कमिश्‍नरी क्षेत्र में एक हवाई अड्डा होगा। वह कानपुर एयरपोर्ट पर न्यू सिविल एन्क्लेव के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के प्रयासों से यात्री सुविधाओं और कनेक्टिविटी को बढ़ाने के उद्देश्य से कानपुर हवाई अड्डे पर सिविल एन्क्लेव को एक नए टर्मिनल भवन के साथ विकसित किया गया है।

नया एकीकृत टर्मिनल भवन इस शहर को अतिरिक्त कनेक्टिविटी प्रदान करेगा, जिससे क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिलेगी। टर्मिनल के उद्घाटन के साथ ही टर्मिनल का नया क्षेत्र वर्तमान क्षेत्र की तुलना में लगभग 16 गुना बढ़ जाएगा।

इस मौके पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय नागरिक उड्डयन, सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अध्यक्ष संजीव कुमार भी उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment