भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) आंध्रप्रदेश में श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से 29 मई को सुबह दस बजकर 42 मिनट पर जी एस एल वी-एफ12 निगरानी उपग्रह का प्रक्षेपण करेगा। यह अगली पीढ़ी के एन ए वी आई सी उपग्रह को ले जाएगा जो आई आर एन एस एस-फर्स्ट जी उपग्रह का स्थान लेगा। यह उपग्रह वर्ष 2016 में छोडा गया था। एन ए वी आई सी में सात उपग्रहों की स्थापना की गई है जो नागरिकों की जरूरतों और विशेष सामरिक जानकारी उपलब्ध कराएंगे। इनमें से तीन को भूस्थैतिक कक्षा और चार को भूस्थिर कक्षा में स्थापित किया जाएगा। पृथ्वी पर इनका एक नियंत्रण केंद्र, निगरानी केंद्र और दो रेजिंग केंद्र होंगे। एन ए वी आई सी के सिग्नल का दायरा एक हजार पांच सौ किलोमीटर होगा और इनसे 20 मीटर से अधिक आकार की किसी वस्तु की वास्तविक स्थिति और 50 नेनो सेकंड तक का समय सटीकता से लिया जा सकेगा।
Related posts
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता फैलाने...
शादी की खुशियां शुरू होने से पहले ही मातम में बदल गईं, जब विवाह के कुछ घंटों के भीतर पायलट दूल्हे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ घंटे...