कर्नाटक: सिद्धारमैया ने ली सीएम पद की शपथ, डिप्टी CM बने डी.के. शिवकुमार

कर्नाटक: राज्य के नए मुख्यमंत्री के तौर पर कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने शपथ ग्रहण किया। राज्य के नए उपमुख्यमंत्री के तौर पर कांग्रेस नेता और कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार ने बेंगलुरु में शपथ ग्रहण किया।

सतीश जारकीहोली, प्रियांक खड़गे, रामलिंगा रेड्डी, बी.जेड. ज़मीर अहमद खान, डॉ. जी. परमेश्वर, के.एच. मुनियप्पा, के.जे. जॉर्ज और एम.बी. पाटिल ने नव-निर्वाचित कर्नाटक सरकार में मंत्रियों के रूप में शपथ ली।

कर्नाटक के नव निर्वाचित मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के शपथ ग्रहण के बाद राज्य सरकार के विधान मंडल ‘विधानसौधा’ में उनके नाम की तख्ती लगाई गई।

राज्य के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन, मक्कल नीडि माईम के प्रमुख कमल हसन, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शामिल हुए।

Related posts

Leave a Comment