उत्तराखंड में प्रसिद्ध सिख तीर्थ श्री हेमकुंट साहिब के कपाट आज से श्रद्धालुओं के लिए खुले

उत्तराखंड में प्रसिद्ध सिख तीर्थ श्री हेमकुंट साहिब के कपाट आज से श्रद्धालुओं के लिए खुले

उत्तराखंड में प्रसिद्ध सिख तीर्थ श्री हेमकुंट साहिब के कपाट आज से श्रद्धालुओं के लिए खुल गए हैं। कल सुबह गोविंद घाट गुरुद्वारे में गुरुवाणी अरदास, सुखमणि पाठ, शबद-कीर्तन किया गया। इसके बाद गोविंद घाट गुरुद्वारे से पंच प्यारों की अगुवाई में छह सौ श्रद्धालुओं का पहला जत्था धार्मिक मंत्रोच्चारण और बैंड धुनों के बीच घांघरिया के लिए रवाना हुआ।

सिखों के पवित्र ग्रंथ गुरुग्रंथ साहिब को पंच प्यारों की अगुवाई में एक जुलूस के रूप में हेमकुंट साहिब लाया जाएगा। तेज हिमपात के मद्देनजर गुरुद्वारा हेमकुंट साहिब प्रबंधन न्‍यास ने आज केवल ढाई हजार तीर्थयात्रियों को अनुमति देने का फैसला किया है।

इस बीच यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। बर्फबारी को देखते हुए जिला प्रशासन ने यात्रियों की संख्या सीमित कर दी है।

Related posts

Leave a Comment