कर्नाटक के राज्यपाल ने कांग्रेस नेताओं सिद्धारमैया को मुख्‍यमंत्री और डी. के. शिवकुमार को उपमुख्‍यमंत्री पद की शपथ के लिए आमंत्रित किया

कर्नाटक के राज्‍यपाल थावर चंद गहलोत ने कांग्रेस विधायक दल के नेता सिद्धारमैया को मुख्‍यमंत्री और डी. के. शिवकुमार को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ के लिए आमंत्रित किया है। मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों को भी शपथ दिलाई जायेगी। शपथ ग्रहण समारोह बेंगलुरु के कांतीरावा स्टेडियम में कल दोपहर साढ़े बारह बजे होगा।

इस बीच कल बेंगलुरु में कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई जिसमें डी. के. शिवकुमार ने सिद्धारमैया को कांग्रेस विधायक दल का नया नेता चुनने का प्रस्‍ताव पेश किया। विधायक दल के सभी सदस्यों ने इसका निर्विरोध समर्थन किया।

Related posts

Leave a Comment