देश के कई हिस्सों में कुछ दिनों के दौरान अधिकतम तापमान बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले दो से तीन दिनों के दौरान पूर्वी तट पर लू की स्थिति बनी रहने का अनुमान है।
इस बीच, अगले पांच दिनों के दौरान पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश का अनुमान है। अरुणाचल प्रदेश में आज और कल कुछ स्थानों पर तथा असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 19 मई तक तेज बारिश हो सकती है। 19 मई तक असम और मेघालय में भी कुछ स्थानों पर बहुत तेज बारिेश होने की आशांका है। 18 मई तक राजस्थान के कुछ हिस्सों में धूल भरी आँधी चलने के आसार हैं।