जी-7 के वित्तीय प्रमुखों ने मुद्रास्फीति को नियंत्रण में रखने, ऋण के बोझ से जूझ रहे देशों की मदद करने और वित्तीय प्रणाली को मजबूत करने का संकल्प लिया है। जी-7 देशों के वित्त मंत्रियों और सेंट्रल बैंक प्रमुखों की तीन दिन की बैठक आज जापान के निगाता में संपन्न हुई। संयुक्त वक्तव्य में स्वच्छ ऊर्जा स्रोतों के विकास और वैश्विक आर्थिक समायोजन क्षमता बढ़ाने के लिए अधिक स्थायी व्यवस्था की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। जी-7 देशों ने यूक्रेन के लिए समर्थन और रूस के खिलाफ आर्थिक प्रतिबंध लागू करने का फैसला लिया।
अगले सप्ताह हिरोशिमा में जी-7 देशों की शिखर बैठक होनी है। अमरीका के राष्ट्रपति जो. बाइडेन के भी बैठक में भाग लेने की संभावना है।