उपभोक्ता मूल्य सूचकांक पर आधारित खुदरा मुद्रास्फीति इस साल अप्रैल में घटकर 4 दशमलव सात प्रतिशत पर आ गई। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार अप्रैल में मुद्रास्फीति 18 महीने के न्यूनतम स्तर पर आ गई। उपभोक्ता खाद्य मूल्य सूचकांक मार्च के चार दशमलव सात नौ प्रतिशत के मुकाबले गिरकर तीन दशमलव आठ चार प्रतिशत हो गया।
अप्रैल में खुदरा मुद्रास्फीति की दर 18 महीने के निचले स्तर 4.7 प्रतिशत पर पहुंची
