मौसम विभाग ने कहा, चक्रवात मोखा और तीव्र हुआ, अगले चार घंटों के दौरान गंभीर तूफान में बदलने की आशंका

मौसम विभाग ने कहा, चक्रवात मोखा और तीव्र हुआ, अगले चार घंटों के दौरान गंभीर तूफान में बदलने की आशंका

भीषण चक्रवात मोखा और तीव्र हो गया है और आज सुबह साढे पांच बजे पोर्ट ब्लेयर के पश्चिम-उत्तर-पश्चिम में लगभग 520 किमी दूर पश्चिम बंगाल की खाड़ी से लगे मध्य क्षेत्र में केंद्रित था। मौसम विभाग ने कहा है कि इस चक्रवात के उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने और बंगाल की मध्य खाड़ी के ऊपर अगले चार घंटों के दौरान गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है। इसके बाद यह चक्रवात उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ सकता है। इसके 150 से 160 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार के साथ म्यांमा और बांग्लादेश के तटों को पार करने की संभावना है।

चक्रवात के प्रभाव से अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, त्रिपुरा, मिजोरम, नागालैंड, मणिपुर और दक्षिण असम में आज से रविवार तक भारी बारिश होने की संभावना है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, त्रिपुरा, मिजोरम और मणिपुर में 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा है कि आज से रविवार तक समुद्र की स्थिति बहुत खराब रहेगी। मछुआरों, जहाजों, नावों और ट्रॉलरों को दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में न जाने की सलाह दी गई है।

Related posts

Leave a Comment