मौसम विभाग ने दक्षिण पूर्व बंगाल की खाडी पर एक चक्रवात बनने की चेतावनी जारी की

मौसम विभाग ने दक्षिण पूर्व बंगाल की खाडी पर एक चक्रवात बनने की चेतावनी जारी की है। इसके असर से कल एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। यह चक्रवात आठ मई तक गहरे दबाव के क्षेत्र में बदल सकता है। मौसम विभाग ने कहा है कि चक्रवाती तूफान के असर से कल अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अधिकांश स्थानों पर वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग ने मछुआरों, छोटे जहाजों और नौकाओं को दक्षिण पूर्व बंगाल की खाडी और आसपास के समुद्री क्षेत्रों में न जाने की सलाह दी है। इस दौरान लोगों से सतर्क रहने और सभी ज़रूरी एहतियात बरतने को कहा गया है।

Related posts

Leave a Comment