सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड में आज एक स्कूल में हुई गोलीबारी में आठ छात्रों एक सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई। आंतरिक मंत्रालय ने बताया कि हमले में अन्य छह छात्र और एक शिक्षक घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हमले के सिलसिले में एक 14 वर्षीय छात्र को गिरफ्तार किया है। घटना के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है।
सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड में एक स्कूल में हुई गोलीबारी में आठ छात्रों और एक सुरक्षा गार्ड की मौत