विश्‍व बैंक विकास से जुडी परियोजनाओं में सहयोग के लिये बांग्लादेश को 2.25 बिलियन डॉलर देगा

विश्‍व बैंक विकास से जुडी परियोजनाओं में सहयोग के लिये बांग्लादेश को 2.25 बिलियन डॉलर देगा

विश्‍व बैंक विकास, क्षेत्रीय कनेक्‍टविटी और आपदा प्रबंधन तैयारियों से जुडी परियोजनाओं में सहयोग के लिये बांग्लादेश को दो अरब 25 करोड डालर देगा। विश्‍व बैंक और बांग्लादेश के बीच भागीदारी के 50 वर्ष पूरा होने के अवसर पर कल वाशिंगटन में इस समझौते पर हस्‍ताक्षर हुए। वित्‍तीय समझौते में बंगलादेश में पांच परियोजनाओं को सहयोग देना शामिल है।

इस अवसर पर बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने वाशिंगटन में कहा कि बांग्लादेश ने अपनी अर्थव्‍यवस्‍था का कायाकल्‍प किया है और इसे अधिक लचीला बनाया है। उन्‍होंने आशा व्‍यक्‍त की, कि विश्‍व बैंक बांग्लादेश को 2041 तक उच्‍च आय स्‍तर का देश बनाने में मदद करता रहेगा।

Related posts

Leave a Comment