जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने रामबन जिले में आंतकवादी ठिकाने का भण्डाफोड़ कर बड़ी मात्रा में गोला बारूद बरामद किये है। गोला बारूद और अन्य समाग्री का सुराग मिलने पर पुलिस ने रामबन में तहसील खारी के जंगल में तेजी से कार्रवाई की। पुलिस और विशेष कार्रवाई समूह ने तलाशी अभियान चलाया और संदिग्ध ठिकानों का भंडाफोड़ कर हथियार बरामद किये। इनमें दो राइफल ग्रिनेड, एक अंडर बैरल ग्रिनेड लांचर, एक वाइरेलस सेट, दो आईईडी, 17 ए.के 47 कार्टलेज, नौ एम.एम की सात कार्टलेज, एक खाकी जैकेट शामिल है। मामला दर्जकर जांच की जा रही है।
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने रामबन जिले में आंतकवादी ठिकाने का भण्डाफोड़ कर बड़ी मात्रा में गोला बारूद बरामद किये