मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के दौरान देश के अनेक भागों में वर्षा और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के दौरान देश के अनेक भागों में वर्षा और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के दौरान देश के अनेक भागों में वर्षा और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है।कल हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश सहित अनेक भागों में बारिश हुई और कई स्थानों पर ओले भी गिरे।

मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक आर,के, जेनामणि ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण व्यापक वर्षा की स्थिति बनी है। उन्होंने कहा कि अगले दो दिनों में बारिश और तेज हो सकती है। देश के किसी भी हिस्से में इस महीने की 10 तारीख तक गर्म हवाएं चलने की आशंका नहीं है।

स्‍टर्न डिस्टर्वेंस है और उसकी जो इंड्यूस्‍डरिलेशन है वो काफी एक्टिव है, इसी कारण से जो पहाड़ी इलाका है- उत्‍तराखंड, हिमाचल, प्‍लेन इलाका है पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, देहली मैन एक्टिविटी आज उत्‍तर प्रदेश और उत्‍तराखंड में है और धीरे-धीरे ये बढ़ेगा, क्योंकि काफी सिस्‍टम सपोर्ट कर रहा है रैनफॉल के लिए। और ये जो ऐक्टिविटी है धीरे-धीरे तीन और चार मई को कम होगा।

Related posts

Leave a Comment