पाकिस्‍तान के स्वात घाटी में कल दो विस्‍फोटों में 13 लोगों की मौत, 50 घायल

पाकिस्‍तान के स्वात घाटी में कल दो विस्‍फोटों में 13 लोगों की मौत, 50 घायल

पाकिस्‍तान में कल दो विस्‍फोटों में 13 लोग मारे गए और 50 घायल हुए। प्रांतीय पुलिस प्रमुख अख्‍तर हयात ने बताया कि ये विस्‍फोट पश्चिमोत्‍तर स्‍वात घाटी में आतंकरोधी कार्यालय परिसर स्थित गोली बारूद के डिपो में हुए। इस स्‍थान पर पहले इस्‍लामी आतंकवादियों का लम्‍बे समय तक नियंत्रण था लेकिन बाद में 2009 में सैन्‍य कार्रवाई के दौरान उन्‍हें वहां से खदेड़ दिया गया। एक प्रवक्‍ता ने बताया कि परिसर में गोली बारूद के डिपो में आग लग गई। इस घटना में किसी बाहरी हमले के अभी तक कोई साक्ष्‍य नहीं मिले हैं।

Related posts

Leave a Comment