प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी है। केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह के ट्वीट का जवाब देते हुए, प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया; “देश के गांवों के विकास में अहम भूमिका निभाने वाले इन विजेताओं को बहुत-बहुत बधाई। आपका सेवाभाव और समर्पण देशवासियों को प्रेरित करने वाला है।”
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कल नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि महिलाओं को अपने लिए, अपने परिवार के लिए और समाज के कल्याण के लिए निर्णय लेने का अधिकार होना चाहिए। उन्होंने महिलाओं से ग्राम पंचायतों के कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेने का भी आग्रह किया।