अभ्यास ओरियन में भाग लेने के लिए भारतीय वायु सेना का दल कल फ्रांस के लिए रवाना होगा। यह अभ्यास फ्रांसीसी वायु और अंतरिक्ष सेना मोंट-डे-मार्सन के वायु सेना अड्डे पर आयोजित किया जा रहा है। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक यह अभ्यास इस महीने की 17 तारीख से अगले महीने की पांच तारीख तक किया जाएगा। वायुसेना के दल में चार राफेल विमान, दो सी-17, दो आईएल-78 विमान और 165 हवाई योद्धा शामिल होंगे। मंत्रालय ने कहा है कि भारतीय वायुसेना के राफेल विमानों के लिए यह पहला विदेशी अभ्यास होगा। अभ्यास ओरियन में जर्मनी, ग्रीस, इटली, नीदरलैंड, ब्रिटेन, स्पेन और अमेरिका की वायु सेनाएं भाग लेंगी।
Related posts
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी...
Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर
Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट जगत...
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक कल्याण...