जम्मू-कश्मीर में सीमावर्ती पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास सैनिकों ने घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया है। कल रात जवानों ने पुंछ सेक्टर में संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर लोगों को चुनौती दी।
गोलीबारी के बाद जवानों ने एक शव को बरामद किया, जबकि अन्य घुसपैठिये भागने में कामयाब रहे। सेना इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चला रही है।