देशभर में आज ईस्टर का त्योहार मनाया जा रहा है

देशभर में आज ईस्टर का त्योहार मनाया जा रहा है

देश भर में आज ईस्टर का त्योहार मनाया जा रहा है। दुनिया भर में इसाई समुदाय गुड फ्राइडे के बाद आने वाले रविवार को ईस्टर के रूप में मनाता है। बाइबिल की मान्यता के अनुसार, ईसा को गुड फ्राइडे के दिन सूली पर चढ़ाया गया था और तीन दिन बाद यानी ईस्टर संडे को वे पुनः जीवित हो गए थे।

इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है ईस्टर खुशी, प्रेम और करुणा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यीशु मसीह ने सत्य और न्याय के लिए अपने जीवन का उत्सर्ग कर प्रेम और क्षमा का संदेश दिया। राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि यीशु मसीह का जीवन दया और बलिदान का एक आदर्श उदाहरण है। उन्होंने लोगों से ईसा के आदर्शों को अपनाकर समाज में प्रेम और सद्भाव बढ़ाने तथा राष्ट्र के विकास में योगदान का प्रण लेने की अपील की।

Easter greetings to all citizens especially to the Christian community. Easter is a symbol of love and compassion. Jesus gave us the message of love and forgiveness by sacrificing his life for truth and justice. Let us spread love and harmony by adopting ideals of Lord Jesus.

— President of India (@rashtrapatibhvn) April 9, 2023

उपराष्ट्रपति ने कहा कि ईस्टर ईसा के पुनर्जीवित होने की याद दिलाता है। उपराष्ट्रपति धनखड़ ने कहा कि यह प्रेम, करुणा और क्षमा की परिवर्तनकारी शक्ति का प्रतीक है।

Wishing everyone a blessed Easter.

Commemorating the resurrection of Lord Christ, the auspicious occasion of Easter is a reminder of the transformative power of love, compassion & forgiveness.

Let the spirit of #Easter bring everyone closer together, generating harmony & peace.

— Vice President of India (@VPIndia) April 9, 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संदेश में कहा कि ईस्टर समाज में सद्भाव को और गहरा करता है। उन्होंने कहा कि यह लोगों को समाज-सेवा और पिछड़ों को सशक्त करने के लिए प्रेरित करता है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमें ईसा के नेक विचारों को याद रखना चाहिए।

Happy Easter! May this special occasion deepen the spirit of harmony in our society. May it inspire people to serve society and help empower the downtrodden. We remember the pious thoughts of Lord Christ on this day.

— Narendra Modi (@narendramodi) April 9, 2023

Related posts

Leave a Comment