राजस्थान में Right to Health Bill के विरोध में डॉक्टरों की 16 दिन से जारी हड़ताल समाप्त

राजस्थान में स्वास्थ्य का अधिकार विधेयक के विरोध में निजी अस्पतालों के डॉक्टरों की 16 दिन से जारी हड़ताल समाप्त हो गई है। स्वास्थ्य के अधिकार विधेयक पर आज डॉक्टरों और सरकार के बीच आठ बिंदुओं पर सहमति बनने के बाद डॉक्टरों के संगठनों ने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की।

निजी अस्पताल और नर्सिंग होम सोसायटी के सचिव डॉक्टर विजय कपूर ने बताया कि कल सुबह से सभी निजी अस्पतालों में मरीजों का इलाज शुरू हो जायेगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस समझौते पर खुशी जताते हुए कहा है कि राजस्थान स्वास्थ्य का अधिकार लागू करने वाला पहला राज्य बनेगा।

Related posts

Leave a Comment