त्रिशक्ति कोर, भारतीय सेना के सैनिकों ने सिक्किम में माइलस्टोन 15 के पास गंगटोक-नाथुला रोड पर एक बचाव अभियान चलाया, जहां हिमस्खलन हुआ था, जिसमें 7 लोगों की मृत्यु हो गई थी। सात अन्य लोगों को प्राथमिक उपचार दिया गया और वे गंगटोक लौट आए हैं। बीआरओ द्वारा सड़क को यातायात के लिए खोल दिया गया है। बाकी लोगों की तलाशी के लिए बचाव अभियान सेना, राज्य आपदा प्रबंधन टीम और पुलिस द्वारा चलाया जा रहा है।
बचाव अभियान अब भी जारी है। इस बीच सड़क में फंसे हुए 350 पर्यटकों और 80 वाहनों को बचाया जा चुका है।