PMJJBY और PMSBY के लक्ष्‍यों की प्राप्ति के लिए आज से गहन अभियान की शुरुआत

PMJJBY और PMSBY के लक्ष्‍यों की प्राप्ति के लिए आज से गहन अभियान की शुरुआत

वित्‍त मंत्रालय का वित्‍त सेवा विभाग प्रधानमंत्री जीवन ज्‍योति बीमा योजना-PMJJBY और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना-PMSBY के लक्ष्‍यों को प्राप्‍त करने के लिए आज से तीन महीने के गहन अभियान की शुरूआत कर रहा है। ग्राम पंचायत स्‍तर पर देश के सभी जिलों में बैंक यह शिविर लगाएंगे। देश की अधिकतम आबादी तक दोनों योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए केन्‍द्र सरकार के विभिन्‍न मंत्रालय, राज्‍य प्रशासन के सहयोग से यह अभियान चलाएंगे। सभी राज्‍य और केन्‍द्र शासित प्रदेशों के मुख्‍य सचिव, सार्वजनिक बैंकों के प्रबंध निदेशक और मुख्‍य कार्यकारी अधिकारियों को अभियान में सहयोग देने की अपील की गई है। इन दोनों सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का उद्देश्‍य नागरिकों विशेषकर कमजोर वर्ग के लोगों को जीवन और दुर्घटना बीमा कवरेज प्रदान करना है। इन दोनों सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का उद्देश्‍य नागरिकों विशेषकर कमजोर वर्ग के लोगों को जीवन और दुर्घटना बीमा कवरेज प्रदान करना है।

प्रधानमंत्री जीवन बीमा योजना में किसी भी कारण से मृत्यु की स्थिति में दो लाख रुपये का बीमा दिया जाता है जबकि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना मृत्यु या पूर्ण स्थायी विकलांगता के लिए दो लाख रुपये और आंशिक स्थायी विकलांगता के मामले में एक लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कवर प्रदान करती है।

Related posts

Leave a Comment