अमेरिका में जॉर्जिया असेम्‍बली ने हिन्‍दूफोबिया की निंदा करते हुए एक प्रस्‍ताव पारित किया

अमेरिका में जॉर्जिया असेम्‍बली ने हिन्‍दूफोबिया की निंदा करते हुए एक प्रस्‍ताव पारित किया है और यह ऐसा विधायी कदम उठाने वाला पहला अमेरिकी राज्‍य बन गया है। हिन्‍दूफोबिया और हिन्‍दू विरोधी पक्षपातपूर्ण रवैये की निंदा करते हुए प्रस्‍ताव में कहा गया है कि हिंदू धर्म विश्‍व का सबसे बड़ा और पुराना धर्म है, जिसको मानने वाले 1.2 अरब लोग 100 से अधिक देशों में रहते हैं। प्रस्‍ताव में यह भी कहा गया है कि हिन्‍दू धर्म विभिन्‍न परम्‍पराओं और आस्‍था प्रणालियों से भरा है, जिसमें स्‍वीकृति, आपसी सम्‍मान और शांति के मूल्‍य भी हैं। इस प्रस्‍ताव को फोर्सिथ काउंटी के लॉरेन मैकडॉनल्ड और टॉड जोन्स ने प्रस्‍तुत किया। जॉर्जिया की इस काउंटी में बड़ी संख्‍या में हिन्‍दू और भारतीय अमेरिकी समुदाय रहते हैं। प्रस्‍ताव में कहा गया है कि अमरीकी हिन्‍दू समुदाय चिकित्‍सा, विज्ञान और इंजीनियरिंग, सूचना प्रौद्योगिकी, आतिथ्‍य, वित्‍त, अकादमिक के विभिन्‍न क्षेत्रों में प्रमुख योगदान करता है। प्रस्‍ताव में युद्ध की स्थिति में, रक्षा क्षेत्रों में आत्‍मनिर्भरता और रक्षा पारिस्थितिकी प्रणाली पर भी चर्चा की गई।

Related posts

Leave a Comment