जम्‍मू-श्रीनगर NH-44 पर भूस्‍खलन के कारण आवाजाही पर रोक

कश्‍मीर घाटी को देश के बाक़ी हिस्सों से जोड़ने वाले 270 किलोमीटर लम्‍बे जम्‍मू-श्रीनगर राष्‍ट्रीय राजमार्ग संख्‍या-44 पर कल रात भूस्‍खलन के कारण आवाजाही रोक दी गयी है। भूस्‍खलन से रामबन और रामसू के बीच राष्‍ट्रीय राजमार्ग कई जगहों पर अवरुद्ध हो गया है। भारी वर्षा के कारण रामबन और रामसू सेक्टर में कई जगहों पर भूस्‍खलन हुआ है जिससे सैकड़ों वाहन फंस गए हैं।

यातायात पुलिस ने यात्रियों को आज राष्‍ट्रीय राजमार्ग पर यात्रा न करने की सलाह दी है तथा यात्रा से पहले रामबन, श्रीनगर और जम्‍मू स्थित यातायात नियंत्रण कक्ष से स्थिति की जानकारी लेने को कहा है।

Related posts

Leave a Comment