बैडमिंटन में पी.वी. सिंधु ने कल रात बासेल में स्विस ओपन के महिला एकल के पहले दौर में जेनजीरा स्टैडेलमैन को 21-9, 21-16 से हराया। सिंधु का अगला मुकाबला इंडोनेशिया की पुत्री कुसुमा वरदानी से है। वहीं, पुरुष सिंग्लस में किदांबी श्रीकांत, एच.एस. प्रणय, मिथुन मंजूनाथ और पुरुष डबल्स में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी भी दूसरे दौर में प्रवेश किया, हालांकि लक्ष्य सेन को ली चेउक यिउ ने 18-21, 11-21 से मात दी।
बासेल में स्विस ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत के पीवी सिंधु, किदांबी श्रीकांत और एचएस प्रणय दूसरे दौर में पहुंचे