त्रिपुरा विधानसभा की धानपुर सीट से निर्वाचित बीजेपी विधायक प्रतिमा भौमिक ने दिया इस्‍तीफा

भारतीय जनता पार्टी की वरिष्‍ठ नेता और हाल ही में त्रिपुरा विधानसभा की धानपुर सीट से निर्वाचित विधायक प्रतिमा भौमिक ने विधायक पद से इस्‍तीफा दे दिया है। कल त्रिपुरा विधानसभा के नये विधायकों का शपथ ग्रहण समारोह होना है।

प्रतिमा भौमिक केन्‍द्र में सामाजिक न्‍याय और सशक्तिकरण राज्‍य मंत्री हैं। संवाददाताओं को उन्‍होंने बताया कि नियमानुसार वे एक साथ विधायक और सांसद नहीं हो सकतीं। इसलिए उन्‍होंने यह इस्‍तीफा दिया है।

सदन के अस्‍थाई अध्‍यक्ष और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता बिनॉय भूषण दास ने कहा कि प्रतिमा भौमिक का इस्‍तीफा स्‍वीकार कर लिया है।

Related posts

Leave a Comment