मध्य प्रदेश: विदिशा में 60 फीट के बोरवेल में गिरे हुए 8 साल के बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला गया। विदिशा में 8 साल का बच्चा एक बोरवेल में गिर गया था, जिसकी गहराई 60 फीट है और वह 43 फीट पर फंसा है। SDRF की 3 और NDRF की 1 टीम मौके पर है। बच्चे को मॉनिटर किया जा रहा है, ऑक्सीजन सप्लाई की जा रही है लेकिन उससे बात नहीं हो पाई है और न ही खाना पहुंचाया है।
विदिशा के कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने बताया, हमने इस अभियान को 24 घंटे से पहले खत्म किया मगर ये दुखद है कि हम लोकेश को बचा नहीं पाए। मुख्यमंत्री जी ने इसपर संवेदना व्यक्त की है और लोकेश के परिजनों को 4 लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। जो भी दोषी है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।