लद्दाख में पैंगोंग त्सो झील मैराथन गिनीज बुक में दुनिया की सबसे ऊंची फ्रोजन लेक मैराथन के रूप में दर्ज

लद्दाख में पैंगोंग त्सो झील मैराथन गिनीज बुक में दुनिया की सबसे ऊंची फ्रोजन लेक मैराथन के रूप में दर्ज

लद्दाख की पैंगोंग त्‍सो झील में फ्रोजन लेक मैराथन को पहली बार आधिकारिक तौर पर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्‍ड रिकार्ड्स में सबसे ऊंची फ्रोजन लेक मैराथन के रूप में शामिल किया गया है।

समुद्र तल से चार हजार 350 मीटर की ऊंचाई पर स्थित विश्‍व प्रसिद्ध पैंगोंग झील पर इसका आयोजन कल किया गया था।

हमारे लेह संवाददाता ने यह भी बताया है कि फ्रोजन लेक मैराथन देश में पहली बार आयोजित की जा रही है और इसे अधिक ऊंचाई और ठंड के कारण सबसे कठिन माना जाता है।

मैराथन का विषय द लास्ट रन है और यह लद्दाख में जलवायु परिवर्तन के बारे में जागरूक करने और सीमा पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित की जाती है। यह सीमावर्ती गांवों में विकास की गति को तेज करने के लिए जीवंत ग्राम कार्यक्रम के तहत आयोजित की गई।

Related posts

Leave a Comment