अमेरिकी कांग्रेस के नौ सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने कल नई दिल्‍ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की

अमेरिकी कांग्रेस के नौ सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने कल नई दिल्‍ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने में अमेरिकी संसद के निरंतर सहयोग और समर्थन की सराहना की है। वरिष्‍ठ अमेरिकी सांसद चार्ल्‍स शूमर के नेतृत्‍व में कल नौ अमेरिकी सांसदों का एक दल प्रधानमंत्री से मिला। प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ अपने हाल के फोन संपर्क का उल्‍लेख करते हुए वैश्विक चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के फैसले का भी उल्लेख किया।

प्रधानमंत्री ने अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के साथ महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों, स्वच्छ ऊर्जा और विश्वसनीय आपूर्ति श्रृंखलाओं के क्षेत्र में भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के अवसरों पर भी चर्चा की।

Related posts

Leave a Comment