सीरम इन्स्टीटयूट ऑफ इंडिया (SII) ने हैदराबाद में डॉ साइरस पूनावाला संक्रामक रोग और महामारी की तैयारियों का उत्कृष्टता केन्द्र स्थापित करने की घोषणा की है। यह केन्द्र भारतीय लोक स्वास्थ्य संस्थान हैदराबाद में स्थित होगा। उत्कृष्टता केन्द्र की स्थापना लोक स्वास्थ्य संबंधी आपातकालीन परिस्थितियों में एक ही जगह से सूचना, संसाधन और सहायता उपलब्ध कराने के लिए की जा रही है। यह केन्द्र लोक स्वास्थ्य शिक्षण, इसके संबंध में जागरूकता बढाने और संक्रामक रोगों के फैलने पर प्रतिक्रिया के प्रयासों में अपनी सेवाएं देगा। यह केन्द्र संक्रामक रोगों के संबंध में वास्तविक समय पर अद्यतन जानकारी देगा और साथ ही इससे प्रभावित लोगों को सहायता और संसाधन भी उपलब्ध कराएगा। ज्ञात हो कि सीरम इन्स्टीटयूट ऑफ इंडिया लिमिटेड विश्व की सबसे बडी टीका निर्माता कंपनियों में से एक है।
Related posts
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता फैलाने...
शादी की खुशियां शुरू होने से पहले ही मातम में बदल गईं, जब विवाह के कुछ घंटों के भीतर पायलट दूल्हे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ घंटे...