राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित सभी दलों के नेताओं ने ओडिसा के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास की मृत्यु पर दुख व्यक्त किया है। नब किशोर दास को कल झारसुगुडा जिले के ब्रजराज नगर में एक कार्यक्रम के दौरान करीब से गोली मार दी गई थी। उनका कल शाम भुवनेश्वर के एक प्राइवेट अस्पताल में निधन हो गया। राष्ट्रपति ने अपने शोक संदेश में नब किशोर दास पर हुए हमले को कायराना हिंसक घटना बताया। प्रधानमंत्री मोदी ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें नब किशोर दास की मृत्यु पर गहरा दुख हुआ है।
Related posts
RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।
RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS) द्वारा...
पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 22 रन की जीत दर्ज की। मुकाबले में गेंदबाजों और बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन ने मैच का रुख तय किया।
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान मैच स्कोरकार्ड: 22 रन से जीता पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेले...
जून की शुरुआत के साथ मौसम करवट लेने वाला है। उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में बारिश, आंधी और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है।
1 जून को बदलेगा मौसम का मिजाज, उत्तर भारत में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट...