त्रिपुरा में 60 सीटों वाली राज्य विधानसभा के आगामी चुनाव के लिए प्रचार तेज हो गया है। सीटों के बंटवारे पर सहमति बनाने के लिए विभिन्न दलों के बीच चुनावी गुणा-गणित को लेकर जोरदार चर्चा शुरू हो गई है।
सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी कांग्रेस और वामपंथी दल रैलियों और घर-घर प्रचार के माध्यम से अपने चुनाव अभियान को गति देने में लगे हैं। त्रिपुरा में 16 फरवरी को मतदान होगा।
इस बीच, सीपीआईएम के नेतृत्व वाले वाम मोर्चा ने 60 विधानसभा सीटों में से 46 सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची की घोषणा कर दी है। अगरतला में कल संवाददाता सम्मेलन में उम्मीदवारों की सूची की घोषणा करते हुए वाम दल के नेताओं ने संकेत दिया कि वे चुनाव में कांग्रेस के साथ सीटों के बंटवारा कर सकते हैं।