जम्‍मू-कश्‍मीर के नरवाल में दो संदिग्‍ध विस्‍फोटों में छह लोग घायल हुए

जम्‍मू-कश्‍मीर के नरवाल में दो संदिग्‍ध विस्‍फोटों में छह लोग घायल हुए

जम्‍मू-कश्‍मीर के नरवाल क्षेत्र में आज हुए दो संदिग्‍ध विस्‍फोटों में छह लोग घायल हो गए हैं। ट्रकों के हब माने जाने वाले नरवाल के ट्रांसपोर्ट नगर के यार्ड नंबर सात में संदिग्‍ध धमाकों की सूचना मिली है। जम्‍मू क्षेत्र के अपर पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह ने बताया कि दो वाहनों में हुए विस्‍फोटों में छह लोग घायल हुए। घायलों को नजदीकी अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया है और इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। वरिष्‍ठ पुलिस अधिकारी घटनास्‍थल पर हैं और आगे की जांच जारी है।

Related posts

Leave a Comment