थल सेना दिवस पर राष्‍ट्रपति, उप-राष्‍ट्रपति और प्रधानमंत्री ने सैन्‍यकर्मियों और पूर्व सैनिकों के परिजनों को बधाई दी

थल सेना दिवस पर राष्‍ट्रपति, उप-राष्‍ट्रपति और प्रधानमंत्री ने सैन्‍यकर्मियों और पूर्व सैनिकों के परिजनों को बधाई दी

राष्‍ट्रपति, उप-राष्‍ट्रपति और प्रधानमंत्री ने थल सेना दिवस पर सैन्‍यकर्मियों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को बधाई दी है।

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस अवसर पर भारतीय सैनिकों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि सैनिकों ने सीमाओं पर अपने शौर्य और पराक्रम का परिचय दिया है और आपदा के समय लोगों की जान भी बचाई है। उन्‍होंने सैनिकों और उनके परिवारों को गर्व से याद किया।

उप-राष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने बधाई संदेश में कहा कि भारतीय जवानों की बहादुरी, दृढ संकल्‍प और कर्तव्‍य-परायणता देश की सुरक्षा के आधार-स्‍तंभ हैं। उन्‍होंने कहा कि सैनिकों की निःस्‍वार्थ सेवा के लिए देश उनका सदैव ऋणी रहेगा।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भी सैन्‍यकर्मियों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को बधाई दी है। उन्‍होंने अपने संदेश में कहा कि हर भारतवासी को सेना और देश के जवानों पर गर्व है और रहेगा। श्री मोदी ने कहा कि सैनिकों ने सदैव देश को सुरक्षित रखा है और संकट काल में सेवा के लिए उन्होंने व्‍यापक प्रशंसा अर्जित की है।

Related posts

Leave a Comment