बिहार में कड़ाके की ठंड को देखते हुए राजधानी पटना, पश्चिमी चंपारण और भागलपुर सहित अन्य प्रमुख क्षेत्रों में 10वीं कक्षा तक के सभी स्कूल 14 जनवरी तक बंद रहेंगे। इससे पहले, स्कूलों को आज तक बंद रखने की घोषणा की गई थी। उत्तर भारत से चल रही बर्फीली हवाओं के कारण बिहार में भयंकर ठंड की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने राज्य में अगले तीन-चार दिन तक शीतलहर जारी रहने का अनुमान व्यक्त किया है। घने कोहरे के कारण रेल, सड़क और हवाई यातायात बाधित हुआ है। पटना से गुजरने वाली कई रेलगाड़ियां छह से आठ घंटे की देरी से चल रही हैं। पटना और दरभंगा हवाईअड्डों पर उड़ानें देर से चल रही हैं।
Related posts
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता फैलाने...
शादी की खुशियां शुरू होने से पहले ही मातम में बदल गईं, जब विवाह के कुछ घंटों के भीतर पायलट दूल्हे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ घंटे...