रूस ने यूक्रेन के राष्‍ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के शांति फॉर्मूले को खारिज किया

रूस ने यूक्रेन के राष्‍ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के शांति फॉर्मूले को खारिज किया

रूस ने बातचीत के जरिये वोलोदिमीर जेलेंस्की के शांति प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। रूस के विदेश मंत्री सरगेई लावरोव ने कहा है कि यह यूक्रेन का भ्रम है कि वह पश्चिमी शक्तियों की मदद से पूर्वी यूक्रेन और क्रीमिया से रूसी सेना को बाहर निकाल देगा और नुकसान की भरपाई के लिए उसे मजबूर करेगा।

वोलोदिमीर जेलेंस्की ने 10-सूत्रीय शांति योजना की पेशकश की है जिसमें रूस को यूक्रेन की क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करने और उसके सभी सैनिकों को वहां से जाने के लिए कहा गया है। लेकिन रूस ने कल इसे यह कहते हुए खारिज कर दिया कि यूक्रेन को अपने चार क्षेत्रों लुहान्स्क, डोनेट्स्क, ज़ापोरीज्जिया और खेरसॉन पर रूस के कब्जे को स्वीकार करना होगा। रूस ने कल यूक्रेन द्वारा हाल ही में मुक्त कराए गए दक्षिणी शहर खेरसॉन पर मोर्टार और तोप से भारी हमला किया।

Related posts

Leave a Comment