उत्तरी सिक्किम के ज़ेमा में कल एक सड़क दुर्घटना में सेना के 16 जवानों की मृत्‍यु हो गई

उत्तरी सिक्किम के ज़ेमा में कल एक सड़क दुर्घटना में सेना के 16 जवानों की मृत्‍यु हो गई। चटन से थंगू जा रहा सेना का ट्रेक सड़क से फिसल गया। चार घायल सैनिकों को हवाई मार्ग से निकाला गया है। दुर्घटना में तीन जूनियर कमीशंड अधिकारियों और 13 सैनिकों की मृत्‍यु हो गई है।

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उप-राष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सैन्‍य-कर्मियों के परिजनों के प्रति संवेदना व्‍यक्‍त की है।

Related posts

Leave a Comment