कृषि मंत्रालय आज संसद सदस्यों के लिए मोटा अनाज खाद्य उत्सव का आयोजन करेगा

मोटे अनाज के महत्‍व के संबंध में जागरुकता बढ़ाने के लिए कृषि मंत्रालय आज संसद में सदस्‍यों के लिए मोटा अनाज खाद्य उत्‍सव का आयोजन कर रहा है। कृषि मंत्री नरेन्‍द्र सिंह तोमर ने मोटे अनाज के उत्‍पादन के अर्थव्‍यवस्‍था और पर्यावरण पर सकारात्‍मक प्रभाव का उल्‍लेख किया।

अभी कुछ दिन पहले लगभग सौ देशों के अम्‍बेस्‍डर को बुलाया था और उनको मिलेट्स का भोजन कराया गया वो इस प्रचार-प्रसार में अग्रणी रहे और इसमें भारत के साथ शामिल हों। ये भी हमने प्रयास किया और मंगलवार को देश के सभी लोकसभा और राज्‍यसभा के सांसद का भोजन आयोजित किया है जिसमें माननीय उपराष्‍ट्रपति जी, प्रधानमंत्री जी, लोकसभा अध्‍यक्ष, राज्‍यसभा के उपाध्‍यक्ष और सभी सांसद वहां उपस्थित रहने वाले हैं। इससे कार्यक्रम से भी निश्चित रूप से इस पूरे मिशन को बल मिलेगा।

संयुक्‍त राष्‍ट्र ने वर्ष 2023 को अंतरराष्‍ट्रीय मोटा अनाज वर्ष घोषित करने का प्रस्‍ताव पारित किया है।

Related posts

Leave a Comment