संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि यमन में युद्ध में 11 हजार से अधिक बच्चों की मृत्यु हुई है। यूनीसेफ की कार्यकारी निदेशक कैथरिन रूसेल ने कहा है कि हजारों बच्चों की जान गई है और इतने ही बच्चे विभिन्न बीमारियों और भूखमरी की कगार पर हैं। संयुक्त राष्ट्र ने बताया कि बीस लाख से अधिक बच्चे कुपोषण का शिकार हैं। मार्च 2015 से सितम्बर 2022 के बीच तीन हजार 774 बच्चों की मृत्यु हुई है। सुश्री कैथरिन रूसेल ने कहा कि युद्ध विराम समझौते को तत्काल बहाल करना, एक सकारात्मक क़दम होगा। यूनीसेफ ने यमन संकट में मानवीय सहायता कार्यों के लिये 48 करोड़ 44 लाख डॉलर जुटाने की अपील की है।
Related posts
YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव
YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका...
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता फैलाने...