वर्ल्ड बैंक ने वर्ष 2022-23 के लिए भारत की GDP दर का अनुमान 6.5% से बढ़ाकर 6.9% किया

वर्ल्ड बैंक ने वर्ष 2022-23 के लिए भारत की GDP दर का अनुमान 6.5% से बढ़ाकर 6.9% किया

विश्व बैंक ने आज कहा कि भारत की आर्थिक वृद्धि दर वर्ष 2022-23 में छह दशमलव नौ प्रतिशत रहने की संभावना है। विश्‍व बैंक ने अक्‍तूबर के छह दशमलव पांच प्रतिशत वृद्धि दर के अनुमान को बढ़ाते हुए यह बात कही है। विश्‍व बैंक के बयान में कहा गया है कि बाहरी वातावरण के बावजूद भारत ने लचीलापन दिखाया है। इन चुनौतियों के बावजूद के मजबूत घरेलू मांग के कारण सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर में मजबूती रहने की संभावना है। विश्‍व बैंक ने कहा है कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में बना रहेगा।

Related posts

Leave a Comment