गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण का मतदान जारी है। दूसरे चरण में सुबह 9 बजे तक 4.75% मतदान हुआ। शाम पांच बजे तक वोट डाले जा सकेंगे। इस चरण में अहमदाबाद, वडोदरा और गांधीनगर सहित 14 जिलों की 93 विधानसभा सीटों के लिये मतदान होगा। 69 महिलाओं सहित 833 उम्मीदवार मैदान में हैं।
निर्वाचन आयोग ने स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं। करीब 26 हजार मतदान केंद्र बनाए गए हैं। राज्य की मुख्य चुनाव अधिकारी पी. भारती ने लोगों से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की है। वोटों की गिनती बृहस्पतिवार को होगी।