फुटबॉल विश्व कप में अंतिम 16 टीमें तय हो गई हैं। कल स्विट्जरलैंड और दक्षिण कोरिया ने अंतिम 16 में जगह बनाई। ग्रुप जी में स्विट्जरलैंड ने सर्बिया को 3-2 से पराजित किया। एक बड़े उलटफेर में विश्व में 43वें नंबर की कैमरून की टीम ने पांच बार के चैंपियन ब्राजील को 1-0 से हराया। विश्व की नंबर एक टीम ब्राजील पहले ही अंतिम 16 में पहुंच चुकी थी। इससे पहले ग्रुप एच में भी एक बड़े उलटफेर में 28वें नंबर की दक्षिण कोरिया ने 9वें नंबर की पुर्तगाल को 2-1 से हराकर बारह साल बाद अंतिम 16 में प्रवेश किया। क्रिस्टियानो रोनाल्डो की अगुवाई में पुर्तगाल ने पहले ही प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली थी। एक अन्य मैच में दो बार का चैंपियन उरूगवे की टीम घाना को 2-0 से हराने के बावजूद अंतिम 16 में नहीं पहुंच सकी। आज से अंतिम 16 के मुकाबले शुरू हो रहे हैं। शाम साढ़े आठ बजे अमरीका का मुकाबला नीदरलैंड से और देर रात साढ़े बारह बजे अर्जेंटीना का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा।
Related posts
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता फैलाने...
शादी की खुशियां शुरू होने से पहले ही मातम में बदल गईं, जब विवाह के कुछ घंटों के भीतर पायलट दूल्हे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ घंटे...