Gujarat Assembly Polls के पहले चरण में सुबह 11 बजे तक 18.95% मतदान हुआ

Gujarat Assembly Polls के पहले चरण में सुबह 11 बजे तक 18.95% मतदान हुआ

गुजरात में विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण के 19 जिलों में 89 सीटों के लिए मतदान जारी है। सुबह 11 बजे तक 18.95% मतदान दर्ज हुआ। दो करोड़ 39 लाख मतदाता 788 उम्‍मीदवारों के भाग्‍य का फैसला करेंगे। निर्वाचन आयोग ने सुचारू मतदान के लिए सभी आवश्‍यक इंतजाम किये हैं। इस चरण के लिए 25 हजार 430 मतदान बूथ बनाये गये हैं। स्‍वतंत्र और निष्‍पक्ष चुनाव के लिए पहली बार 50 प्रतिशत मतदान बूथों की लाइव वेबकास्टिंग की जायेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से वोट करने की अपील की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, आज गुजरात चुनाव का पहला चरण है। मैं आज मतदान करने वाले सभी लोगों, विशेष रूप से पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से रिकॉर्ड संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आह्वान करता हूं।

Related posts

Leave a Comment