पीटी उषा भारतीय ओलंपिक संघ की पहली महिला अध्यक्ष होंगी

भारत की महान धाविका पी टी उषा भारतीय ओलंपिक संघ की पहली महिला अध्यक्ष होंगी। 10 दिसंबर को होने वाले चुनावों में वे अध्यक्ष पद की एकमात्र उम्मीदवार हैं। पी टी उषा ने कल अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन नामांकन किया। पी टी उषा कई एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता रही हैं। भारतीय ओलंपिक संघ के 95 वर्ष के इतिहास में पहली बार कोई ओलंपियन और अंतर्राष्ट्रीय पदक विजेता इसका अध्यक्ष बनने जा रहा है।

Related posts

Leave a Comment