भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव आज शाम गोवा में संपन्न होगा

भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव आज शाम गोवा में संपन्न होगा

भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव आज गोआ में संपन्‍न हो रहा है। समापन समारोह आज शाम पणजी के निकट डॉक्‍टर श्‍यामा प्रसाद मुखर्जी स्‍टेडियम में आयोजित किया जाएगा। सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, राज्‍य मंत्री डॉ. एल मुरुगन और गोआ के मुख्‍यमंत्री प्रमोद सावंत समारोह में उपस्थित रहेंगे। इफ्फी के निदेशक रविन्‍दर भाकर ने कहा कि अक्षय कुमार, आशा पारेख और आयुष्‍मान खुराना समेत कई फिल्‍मी हस्तियां सपामन समारोह में शामिल होंगी।

कई सारे नामी कलाकार इस दौरान रहेंगे। अक्षय कुमार जी ने कन्फर्म किया है मानुषी चिल्लर हैं, ईशा गुप्ता हैं, राणा दग्गुबती हैं, चिरंजीवी साहब जो इंडियन फिल्म पर्सनलिटी से नवाजा जायेगा, वो भी रहेंगे। आशा पारेख जी भी हैं, वो भी रहेंगी। और कई सितारे और हैं आयुष्मान खुराना भी आ रहे हैं। आनंद राय जी हैं, बड़े डायरेक्टर्स हैं। कल्चर ऐक्टिविटी जिसमें गोवा का कल्चर ट्रुप परफॉरमेन्स है। नॉर्थ-ईस्ट से पेपॉन जो सिंगर हैं, वो भी रहेंगे। शलमली जी हैं और उसके अलावा एक प्रिंस ट्रुप जो है उनका डांस परफॉरमेन्स भी है।

तेलुगू फिल्‍म के सुपरस्‍टार चिरंजीवी को समापन समारोह में वर्ष 2022 के इंडियन फ‍िल्‍म पर्सनैल‍िटी अवॉर्ड से सम्‍मानित किया जाएगा। करज़िस्तोफ़ ज़ानुसी द्वारा निर्देशित पोलैंड की फिल्‍म “परफेक्‍ट नम्‍बर” इस वर्ष इफ्फी के समापन समारोह में दिखाई जाएगी।

Related posts

Leave a Comment