2022 के राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की घोषणा, राष्ट्रपति 30 नवम्‍बर को पुरस्कार प्रदान करेंगी

मुख्‍य बातें

वर्ष 2022 का मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार शरत कमल अचंता को दिया जाएगा

खेल-कूद और गेम्‍स में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 25 खिलाड़ी 2022 के अर्जुन पुरस्कार प्राप्‍त करेंगे

युवा कार्य और खेल मंत्रालय ने वर्ष 2022 के राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की आज घोषणा की। पुरस्कार विजेता 30 नवम्‍बर, 2022 (बुधवार) को 16:00 बजे राष्ट्रपति भवन में एक विशेष रूप से आयोजित समारोह में भारत की राष्ट्रपति से पुरस्कार प्राप्त करेंगे।

समिति की सिफारिशों के आधार पर और उचित जांच के बाद, सरकार ने निम्नलिखित खिलाड़ियों, कोचों और संस्थाओं को पुरस्कार प्रदान करने का निर्णय किया है:

मेजर ध्‍यान चंद खेल रत्‍न पुरस्‍कार 2022

क्रम संख्‍या
खिलाड़ी का नाम
खेल

1.
शरत कमल अचंता
टेबल टेनिस

खेलकूद और गेम्‍स में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्ष 2022 के अर्जुन पुरस्‍कार

क्रम संख्‍या
खिलाड़ी का नाम
खेल

1.
सीमा पुनिया
एथलेटिक्‍स

2.
एल्‍धोस पॉल
एथलेटिक्‍स

3.
अविनाश मुकुंद सबले
एथलेटिक्‍स

4.
ल्‍क्ष्‍य सेन
बैडमिंटन

5.
प्रणय एचएस
बैडमिंटन

6.
अमित
बॉक्‍सिंग 

7.
निखत जरीन
बॉक्‍सिंग

8.
भक्‍ति प्रदीप कुलकर्णी
शतरंज

9.
आर प्रज्ञानानंद
शतरंज

10.
दीप ग्रेस एक्का
हॉकी

11.
सुशीला देवी
जूडो

12.
साक्षी कुमारी
कबड्डी

13.
नयन मोनी सैकिया
लॉन बॉल

14.
सागर कैलास ओवलकर
मल्‍लखंभ

15.
एलावेनिल वलारिवान
निशानेबाजी

16.
ओमप्रकाश मिथरवाल
निशानेबाजी

17.
श्रीजा अकुला
टेबल टेनिस

18.
विकास ठाकुर
भारोत्‍तोलन

19.
अंशु
कुश्‍ती

20.
सरिता
कुश्‍ती

21.
परवीन
वूशु

22.
मानसी गिरीशचंद्र जोशी
पैरा बैडमिंटन

23.
तरुण ढिल्लों
पैरा बैडमिंटन

24.
स्वप्निल संजय पाटिल
पैरा बैडमिंटन

25.
जेरलिन अनिका जे
डैफ बैडमिंटन

(iii)​ खेलकूद और गेम्‍स में उत्कृष्ट कोच के लिए वर्ष 2022 के द्रोणाचार्य पुरस्कार

क. नियमित श्रेणी:

क्रम संख्‍या
कोच का नाम
खेल

1.
जीवनजोत सिंह तेजा
तीरंदाजी

2.
मोहम्मद अली क़मर
बॉक्‍सिंग

3.
सूमा सिद्धार्थ शिरूर
पैरा निशानेबाजी

4.
सुजीत मान
कुश्‍ती 

ख. लाइफटाइम श्रेणी:

क्रम संख्‍या
कोच का नाम
खेल

1.
दिनेश जवाहर लाड
क्रिकेट

2.
बिमल प्रफुल्ल घोष
फुटबॉल

3.
राज सिंह
कुश्ती

खेलकूद और गेम्‍स में लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए 2022 के ध्यानचंद पुरस्कार

क्रम संख्‍या
खिलाड़ी का नाम
खेल

1.
अश्विनी अकुंजी सी.
एथलेटिक्स

2.
धर्मवीर सिंह
हॉकी

3.
बी.सी सुरेश
कबड्डी

4.
नीर बहादुर गुरुंग
पैरा एथलेटिक्स

(v) राष्‍ट्रीय खेल प्रोत्‍साहन पुरस्‍कार 2022

क्रम संख्‍या
श्रेणी

राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए संस्तुत संस्था, 2022

1.
नवोदित और युवा प्रतिभा की पहचान और प्रशिक्षण
ट्रांसस्टेडिया एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड

2.
कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के माध्यम से खेलों को प्रोत्साहन
कलिंग औद्योगिक प्रौद्योगिकी संस्थान

3.
विकास के लिए खेल
लद्दाख स्की एंड स्नोबोर्ड एसोसिएशन

(vi) मौलाना अबुल कलाम आजाद (एमएकेए)ट्रॉफी 2022:

गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर

खेलों में उत्कृष्टता को पहचानने और पुरस्कृत करने के लिए हर साल राष्ट्रीय खेल पुरस्कार दिए जाते हैं।

‘मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार’ पिछले चार वर्षों की अवधि में किसी खिलाड़ी द्वारा खेल के क्षेत्र में शानदार और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया जाता है।

पिछले चार वर्षों की अवधि में ‘खेल-कूद और गेम्‍स में उत्कृष्ट प्रदर्शन और नेतृत्व, खेल भावना और अनुशासन जैसी खूबियां दिखाने के लिए अर्जुन पुरस्कार’ दिया जाता है।

द्रोणाचार्य पुरस्कार खेल-कूद और गेम्‍स में लगातार उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य करने वाले और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों कोउत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए सक्षम बनाने वाले कोचोंको दिया जाता है।

‘ध्यानचंद पुरस्कार फॉर लाइफटाइम अचीवमेंट इन स्पोर्ट्स एंड गेम्स’ उन खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए दिया जाता है जिन्होंने अपने प्रदर्शन से खेलों में योगदान दिया है और जो अपनी सेवानिवृत्ति के बाद खेल आयोजनों को बढ़ावा देने में योगदान जारी रखते हैं।

‘राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार’ कॉर्पोरेट संस्थाओं (निजी और सार्वजनिक दोनों क्षेत्रों में), खेल नियंत्रण बोर्डों, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर खेल निकायों सहित गैर सरकारी संगठनों को दिया जाता है, जिन्होंने खेल को बढ़ावा देने और उनके विकास में प्रत्‍यक्ष भूमिका निभाई है।

इंटर-यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट में समग्र शीर्ष प्रदर्शन करने वाले विश्वविद्यालय को मौलाना अबुल कलाम आज़ाद (एमएकेए) ट्रॉफी दी जाती है।

इस वर्ष, पहली बार केवल ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे और खिलाड़ियों/कोचों/संस्थाओं को एक समर्पित पोर्टल के माध्यम से स्व-आवेदन करने की अनुमति दी गई थी। इस वर्ष इन पुरस्कारों के लिए बड़ी संख्या में नामांकन प्राप्त हुए थे, जिन पर उच्‍चतम न्‍यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीशन्यायमूर्ति ए. एम. खानविलकर की अध्यक्षतावाली चयन समिति ने विचार किया। इसमें प्रतिष्ठित खिलाड़ी, खेल पत्रकारिता और खेल प्रशासन में अनुभव रखने वाले सदस्य शामिल थे।f

Related posts

Leave a Comment