तुर्की में मध्य इस्ताम्बुल के व्यस्त इलाके में कल बम विस्फोट में छह लोगों की मौत हो गई और 81 घायल हो गए। तुर्की के उपराष्ट्रपति फुएत ओक्टे ने बताया कि यह आतंकवादी हमला हो सकता है, जिसे एक महिला ने अंजाम दिया। भारत ने विस्फोट में मारे गए तुर्की के लोगों और सरकार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
तुर्की के इस्तांबुल में आतंकी बम विस्फोट में छह लोगों की मौत और 81 घायल