आम आदमी पार्टी ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। आज अहमदाबाद में एक प्रेस वार्ता में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि पार्टी ने इसुदान गढ़वी को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने का फैसला किया है। अरविंद केजरीवाल ने पिछले सप्ताह लोगों से अपील की थी कि वे एसएमएस, व्हाट्सएप, वाइसमेल और ई-मेल के माध्यम से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम का सुझाव पार्टी को दें। इस बीच पार्टी ने कल 10 उम्मीदवारों की नौवीं सूची जारी की। इसके साथ ही पार्टी ने अब तक एक सौ आठ उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है।
गुजरात में ईसूदान गढ़वी आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे